बदायूं राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य लखनऊ में सम्मानित

स्वास्थ्य

बदायूॅं जनमत‌। राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ अरूण कुमार, आचार्य, कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग को इंडियन एसोसिएशन ऑफ प्रिवेंटिव एंड सोशल मेडिसिन (IAPSM) की प्रतिष्ठित संगति से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान 15 नबंवर को इंटीग्रल यूनिवर्सिटी लखनऊ में आयोजित भव्य समारोह के दौरान प्रदान किया गया। यह फेलोशिप कम्यूनिटी मेडिसिन के क्षेत्र में डॉ अरूण कुमार के उत्कृष्ट योगदान, उच्चस्तरीय शिक्षण, अनुसंधान कार्य तथा जनस्वास्थ्य सेवाओं में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए प्रदान की गई है।
इस उपलब्धि पर मेडिकल कॉलेज के सभी शिक्षकों, छात्रों तथा कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए डॉ अरूण कुमार को हार्दिक बधाई दी। यह सम्मान न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता एवं स्वास्थ्य सेवाओं में सतत प्रगति का भी प्रतीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *