उसहैत में कल से बनेंगे निशुल्क आयुष्मान कार्ड, दो दिवसीय कैंप का होगा आयोजन

स्वास्थ्य

बदायूॅं जनमत‌। प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत कस्बा उसहैत में दो दिवसीय कैंप लगाकर निशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाए जायेंगे। यह जानकारी उसहैत क्लब उसहैत के संयोजक सय्यद शाहिद अली पत्रकार ने दी है।
उन्होंने बताया कि दो दिवसीय निशुल्क कैंप सोमवार और मंगलवार को नखासा बाजार स्थित डॉक्टर समर अहमद की दुकानों में लगेगा। कैंप में 70 वर्ष व उससे अधिक आयु के समस्त नागरिकों तथा शेष पात्र लाभार्थियों (पात्रता सूची में नाम होने के बाद भी अब तक आयुष्मान कार्ड नहीं बनवाया है) के आयुष्मान कार्ड बनाये जायेगें।
कैंप आयोजक आसिम अहमद ने बताया कि आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र लाभार्थी आधर कार्ड, राशन कार्ड, पीएम लेटर तथा आधार कार्ड में लिंक मोबाइल नम्बर अवश्य साथ लायें। कैंप सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे लगेगा। उसहैत व आसपास क्षेत्र के पात्र ग्रामीण कैंप में पहुंचकर निशुल्क अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *