राजकीय मेडिकल कॉलेज और डॉ ई-लॉगबुक के बीच समझौता, PG छात्रों के लिए अनिवार्य होगा डिजिटल लॉगबुक

स्वास्थ्य

बदायूँ जनमत। राजकीय मेडिकल कॉलेज और डॉक्टर ई-लॉगबुक के बीच आज एक महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर हुए हैं। समझौते के तहत अब कॉलेज के स्नातकोत्तर छात्रों को राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग की गाइडलाइन के अनुसार अपना डिजिटल लॉगबुक प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से मेंटेन करना होगा।
इस संबंध में प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार ने कहा राजकीय मेडिकल कॉलेज सदैव यह प्रयास करता है कि हमारे छात्र नवीनतम तकनीक और उच्चतम शैक्षणिक मानकों के अनुरूप शिक्षा प्राप्त करें। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने डिजिटल लॉगबुक को अनिवार्य किया है, और इसी को ध्यान में रखते हुए हमने गहन अध्ययन और समीक्षा के बाद इसे लागू करने का निर्णय लिया। यह पहल हमारे संस्थान को पेपरलेस, अधिक पारदर्शी और डिजिटल रूप से सक्षम बनाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *