बदायूॅं जनमत। उझानी में एक अवैध अस्पताल की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एसीएमओ ने एक नर्सिंग होम की ऑपरेशन थिएटर (ओटी) को सील कर दिया है। जांच के दौरान अस्पताल प्रबंधन रजिस्ट्रेशन संबंधी कोई वैध प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं कर सका।
कार्रवाई सोमवार को नगर निवासी अरविंद कुमार की शिकायत के बाद की गई। एसीएमओ डॉ. मोहन झा ने नगर के आशीर्वाद हॉस्पिटल की जांच की। जांच के दौरान अस्पताल में मौजूद कर्मचारी रजिस्ट्रेशन से संबंधित कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा पाए। इसके बाद एसीएमओ ने अस्पताल की ओटी को सील कर दिया और अस्पताल संचालक को नोटिस जारी किया।
एसीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि आशीर्वाद नर्सिंग होम के खिलाफ शिकायत मिली थी, जिसके आधार पर यह जांच की गई। उन्होंने पुष्टि की कि मौके पर कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। उन्होंने यह भी बताया कि यदि नोटिस का निर्धारित समय में जवाब नहीं दिया जाता है, तो अस्पताल संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

