उसहैत के बाद मूसाझाग में रोटावेटर से कटकर किसान की मौत, खेत की जुताई के दौरान हुआ हादसा

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। मूसाझाग थाना क्षेत्र के ग्राम मैरी में मंगलवार की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। खेत की जोताई करते वक्त रोटावेटर मशीन में फंसकर किसान की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, ग्राम मैरी निवासी प्रताप पुत्र राम भरोसे (उम्र 30 वर्ष) सुबह करीब छह बजे अपने खेत की जोताई करने ट्रैक्टर लेकर गया था। बताया जा रहा है कि खेत में काम करते वक्त अचानक संतुलन बिगड़ने से वह रोटावेटर मशीन की चपेट में आ गया। मशीन के ब्लेड से शरीर के कट जाने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने जब यह हादसा देखा तो उन्होंने शोर मचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
सूचना मिलते ही मूसाझाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों के अनुसार प्रताप मेहनती और शांत स्वभाव का व्यक्ति था। वह खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *