यूपी में 75 साल के बुजुर्ग ने 35 साल की महिला से रचाई शादी; सुहागरात बनी आखिरी रात, सुबह होते ही मौत

उत्तर प्रदेश

यूपी जनमत। उत्तर प्रदेश से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक बुजुर्ग की सुहागरात पर मौत हो गई। बुजुर्ग ने एक दिन पहले ही तीन बच्चों की मां से शादी रचाई थी।
जौनपुर जिले गौराबादशाहपुर थाना इलाके के कुछमुछ गांव में एक बुजुर्ग ने तीन बच्चों की मां से सोमवार को शादी रचाई। शादी के अगले दिन मंगलवार की भोर में उसकी तबीयत खराब हो गई। पड़ोसी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। सगरू राम (75) ने करीब 40 साल पहले बेलाव गांव की अनारी देवी के साथ शादी की थी। दोनों की कोई संतान नहीं थी। एक साल पहले अनारी देवी की बीमारी से मौत हो गई। इसके बाद से सगरू राम अकेले रहते थे।
ग्रामीणों के मुताबिक सगरू के पास करीब दो बीघा जमीन और मकान था। उधर, मनभावती (35) के पति की मौत सात साल पहले बीमारी से हो गई थी। मनभावती की तीन संतान हैं। इस बीच सगरू और मनभावती एक-दूसरे के संपर्क में आए। बात आगे बढ़ने पर दोनों ने सोमवार को मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली। पत्नी के मुताबिक, रात में वह बेटी को लेकर अंदर सोने चली गई, जबकि सगरू राम दो बेटों के साथ बाहर सो गए। भोर में उनकी तबीयत खराब हो गई। उनकी गर्दन टेढ़ी हो गई थी। यह देख पड़ोसी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। संगरू के भतीजे रोजगार के सिलसिले में दिल्ली में रहते हैं।
थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि घटना की जानकारी है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *