बसपा नेता आतिफ खांन बरेली मंडल के प्रभारी नियुक्त हुए

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। बसपा नेता और दातागंज विधानसभा के प्रभारी आतिफ खांन को बसपा सुप्रीमो मायावती ने बरेली मंडल का प्रभारी नियुक्त किया है। पार्टी के पदाधिकारी और समर्थकों में खुशी की लहर है। लोग बधाई देने के लिए उनके आवास पर पहुंचे।
बसपा नेता आतिफ खांन ने कहा कि बहन कुमारी मायावती का हृदय से आभार प्रकट करता हूं। यह मेरे लिए अत्यंत गौरव का क्षण है। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा, उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री, बहन कुमारी मायावती ने मुझ पर विश्वास जताते हुए मुझे बरेली मंडल का प्रभारी नियुक्त किया है।
इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष आरपी त्यागी, दातागंज विधानसभा प्रभारी अभिषेक भारती, विधानसभा प्रभारी अतुल कश्यप, नेत्रपाल सागर, सैयद शाहिद अली, आसिम अहमद, लारेब खान, जितेन्द्र जाटव आदि ने फूल मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर मुबारकबाद दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *