बदायूं नगर पालिका में पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने संविधान दिवस पर दिलाई शपथ

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। नगर पालिका परिषद कार्यालय में बुधवार को संविधान दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा की उपस्थिति में सभी कर्मचारियों ने संविधान की रक्षा करने तथा अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की शपथ ली। कार्यक्रम में संविधान की महत्ता पर विस्तार से चर्चा की गई।
पालिकाध्यक्ष ने कहा कि संविधान दिवस हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति जागरूक होने का संदेश देता है। उपस्थित सभी कर्मचारियों ने लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर खालिद अली खाॅ, नवेद इकबाल गनी, सूर्य प्रकाश सक्सेना, सचिन सक्सेना, रजनेश चन्द्रा, जहांगीर, विनोद प्रकाश सोनकर, महेश बाबू, मनोज सोनकर, देवेन्द्र सक्सेना, मनोज सक्सेना, इमरान, फिरोज अली, नोमान, विकास भारद्वाज आदि कर्मचारी मौजूद थे।

पालिका कर्मियों को शपथ दिलाती हुई पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा : जनमत एक्सप्रेस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *