बदायूं में संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा ने की आत्महत्या, सुबह कमरे में फंदे पर लटका मिला शव

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। एक युवती ने मंगलवार सुबह अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती ने पारिवारिक कलह के चलते यह कदम उठाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों में कोहराम मचा है।
इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव ब्यौर कासिमाबाद निवासी खुशबू (20 वर्ष) पुत्री चरण सिंह नगर के डिग्री कॉलेज से बीए की छात्रा थी। सोमवार रात वह अपने कमरे में सोने चली गई। सुबह परिजन जागे तो उसका कमरा भीतर से बंद था। काफी देर तक आवाज देने पर भी कोई जवाब न मिलने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा। भीतर खुशबू का शव फंदे पर लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पुलिस पहुंची।
शव को फंदे पर नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि खुशबू का उसके परिजनों से किसी बात को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। जिसकी वजह से उसने आत्महत्या कर ली होगी। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाकर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *