बदायूँ जनमत। कस्बा उसहैत के वार्ड संख्या दस निवासी अतीक का 14 वर्षीय पुत्र कासिम कल 23 अगस्त से दिल्ली से गुमशुदा है। वह अपने चचेरे भाइयों के साथ दिल्ली गया था। वहां उनसे किसी बात को लेकर उसकी कहासुनी हो गई थी।
इसी को लेकर वह कल रात्रि 8 बजे से दिल्ली के गांधीनगर से गायब है। उसके परिजन व रिश्तेदार उसे तलाश कर रहे हैं लेकिन, अभी तक उसका कोई पता नहीं लगा है।


