बदायूॅं जनमत। बिल्सी क्षेत्र में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी को लेकर विरोध प्रदर्शन हुआ। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जनकल्याण समिति के पदाधिकारियों ने बिल्सी कोतवाली पहुंचकर पुलिस को ज्ञापन सौंपा।
समिति के कोषाध्यक्ष प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि उनके गांव के एक युवक ने बाबा साहब पर अभद्र टिप्पणी करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। जब युवक से पोस्ट हटाने को कहा गया, तो उसने कथित तौर पर जातिसूचक गालियां दीं और धमकी भी दी। शनिवार दोपहर 12 बजे समिति के पदाधिकारी बिल्सी कोतवाली पहुंचे और प्रशिक्षु सीओ गौरव उपाध्याय को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोपी युवक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। प्रशिक्षु सीओ गौरव उपाध्याय ने शिकायतकर्ताओं को शांत कराते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान उमेश सागर, अजय अरुण और शल्लू सागर सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

