बदायूं BIMT कालेज में एक्टीविटी डे; दिवाली क्रिएटिविटी काॅम्पीटीशन का आयोजन, प्रतियोगिताएं हुईं

खेल

बदायूॅं जनमत‌। बी.आई.एम.टी. कालेज में एक्टीविटी डे पर दिवाली क्रिएटिविटी काॅम्पीटीशन का आयोजन हुआ। जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताएं जैसे कण्डील मेकिंग, कैंडिल डेकोरेशन, दिवाली थाली मेकिंग, दिया डेकोरेशन आदि आयोजित की गयी। इन प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय के सभी संकाय के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। कण्डील मेकिंग व कैंडिल डेकोरेशन में ऋषिका साहू, दीप्ती साहू बीएससी गृहविज्ञान प्रथम सेमेस्टर ने प्रतिभाग किया, और सुन्दर कण्डील तैयार किये। दिवाली थाली मेकिंग में उन्नति साहू बीएससी गृहविज्ञान प्रथम सेमेस्टर ने दिवाली की बहुत सुन्दर थाली सजाई, जिसे सभी ने सराहा। दिया डेकोरेशन में सुहानी, राखी, भावना व सपना बीएससी बायो वर्ग प्रथम सेमेस्टर, वैश्नवी बीबीए प्रथम सेमेस्टर, नीलू सागर, विशाखा व रश्मी पाल बीएससी गृहविज्ञान प्रथम सेमेस्टर, कुशाग्रा बीएससी गृहविज्ञान तृतीय सेमेस्टर व अनमोल गुप्ता बीकाॅम रेगुलर प्रथम सेमेस्टर ने अपनी कलात्मकता व रचनात्मकता का परिचय देते हुए अति सुन्दर दिये सजाये।
महाविद्यालय डीन अरविन्द कुमार गुप्ता ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कलात्मकता, सृजनात्मकता, धैर्य तथा एकाग्रता का विकास करती है। जो उनके सर्वांगीण विकास के लिए अति आवश्यक हैं। हम महाविद्यालय में शिक्षा के अतिरिक्त इस प्रकार की गतिविधियां कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय चीफ प्राॅक्टर सौरभ सक्सेना तथा समस्त महाविद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। संचालन प्रो नीतू सिंह, सूर्यांश रस्तोगी, रीतिका पंत व मनोज कुमार द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *