बदायूं डिपो ने शुरू किया कौशांबी को एसी बस का संचालन, सदर विधायक ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत। बदायूं डिपो से कौशांबी के लिए एसी बस का संचालन शुरू किया गया। आज शनिवार को सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने फीता काटकर इसका उ‌द्घाटन किया। साथ ही हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया।
जानकारी के अनुसार, वातानुकूलित बस बदायूं बस स्टेशन से कौशाम्बी के किए प्रत्येक दिवस में रात्रि 12 बजे से प्रस्थान करेगी, इसी प्रकार कौशाम्बी से सुबह 08 बजे प्रस्थान करेगी। एक तरफ का प्रतियात्री किराया मात्र 510 रूपये होगा। यह निर्धारित किराया प्रत्येक वर्ग के यात्री के लिए सहूलियत वाला है। बस का स्टापेज भी निर्धारित किये गए हैं। जिसके अनुसार बदायूं बस स्टेशन से प्रस्थान करने के बाद उझानी, सहसवान, गुन्नौर, डिवाई, बुलन्दशहर सेक्टर-62 होते हुए कौशाम्बी जायेगी। इसी प्रकार कौशाम्बी बस स्टेशन से प्रस्थान करने के पश्चात सेक्टर-62, बुलन्दशहर डिवाई- गुन्नौर सहसवान होते उझानी और इसके बाद बदायूं बस स्टेशन पर आयेगी।
उद्घाटन के दौरान राजेश पाठक एआरएम, नीतू श्रीवास्तव वरिष्ठ केन्द्र प्रभारी, असद कदीर केन्द्र प्रभारी, राजीव सक्सेना प्रभारी केन्द्र प्रभारी, कलीम खां कनिष्ठ लिपिक, उगेन्द्र सिंह वरिष्ठ लिपिक, बीके कंचन वरिष्ठ लिपिक आदि उपस्थित रहे।

सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना करते : जनमत एक्सप्रेस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *