केरल के इंजीनियर आनंदु अजी के आत्महत्या प्रकरण में बदायूं में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा

राष्ट्रीय

बदायूँ जनमत। तय कार्यक्रम अनुसार जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अकबर डम्पी सकलैनी व प्रदेश कोआर्डिनेटर युवा कांग्रेस शफी अहमद के संयुक्त नेतृत्व मे जिलाधिकारी कार्यालय स्थित अम्बेडकर पार्क मे बलात्कारियों का संगठन नहीं चलेगा, आरएसएस मुर्दाबाद, आनंदु अजी को न्याय दो, युवा पर अत्याचार नहीं सहेगा हिंदुस्तान, जैसे नरों के साथ धरना प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी न्यायिक को सौंपा। केरल में सॉफ्टवेयर इंजीनियर आनंदु अजी के साथ हुए यौन उत्पीड़न से प्रताड़ित होने पर की आत्महत्या को लेकर न्याय दिलाने एवं उपकरण में प्रकरण में सम्मिलित आरोपियों जो कि आरएसएस के सदस्य हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष सुनीता सिंह एवं वरिष्ठ कांग्रेसी आलोक सिंह तथा विशिष्ट वक्ता के रूप में रफत अली खान तथा जाहिद सिद्दीकी मौजूद रहे। इस अवसर पर सुनीता सिंह, आलोक सिंह ने सयुक्त रूप से कहा केरल के एक आईपी पेशेवर आनंदु अजी को आरएसएस के सदस्यों द्वारा उत्पीड़न कर आत्महत्या के लिए उकसाया गया जो कि आत्महत्या नहीं आरएसएस के सदस्यों द्वारा हत्या की गई है। उनकी अंतिम इंस्टाग्राम पोस्ट में गठित और दावा किया गया है कि राष्ट्रीय स्वयं संघ के सदस्यों द्वारा उनका एवं शोषण किया गया था। जिसके कारण में गंभीर मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे इस घटना की हम कड़ी निंदा करते है तथा आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग करती है। इस अवसर पर प्रदेश युवा कांग्रेस कोऑर्डिनेटर शफी अहमद तथा जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अकबर अहमद सकलैनी ने कहा कि स्वर्गीय आनंदू अजी के अनुसार वह अकेले पीड़ित नहीं हैं। आरएसएस शिविर में इस तरह के शोषण बड़े पैमाने पर हो रहे हैं। इस प्रकरण में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने आरोपी की गहन जांच की मांग की है।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कांग्रेसी बन्ने खान ने किया। कार्यक्रम में शमीम रिटायर्ड फौजी, ब्लाक अध्यक्ष सोहनपाल, युवा कांग्रेस जिला सचिव ठाकुर रोहित, विधानसभा सचिव सहसवान दिलीप यादव, नदीम उद्दीन पीर जी, युवा ब्लाक अध्यक्ष सलमान गाजी, नाजिम नईम आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *