बदायूं में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत; मायका पक्ष ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। बुधवार आधी रात को हुई इस घटना के बाद गुरुवार सुबह उसका शव घर में मिला। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटना जरीफनगर थाना क्षेत्र के बाजिदपुर गांव की है। मृतक की पहचान 22 वर्षीय विनीता के रूप में हुई है, जो पुष्पेंद्र की पत्नी थी। मायके वालों का आरोप है कि ससुरालियों ने दहेज में सोने की चेन और अंगूठी की मांग पूरी न होने पर विनीता की हत्या की और फिर इसे आत्महत्या दिखाने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया।
विनीता के मायके वालों ने बताया कि बिल्सी कोतवाली क्षेत्र के बन्नी ढकपुरा गांव निवासी भुवनेश ने अपनी बेटी विनीता की शादी करीब पांच साल पहले पुष्पेंद्र से की थी। विनीता के दो छोटे बच्चे भी हैं। प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार ने बताया कि विवाहिता की मौत हुई है। मौत की सही वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मायके वालों की लिखित शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी और मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *