बदायूॅं जनमत। शहर के मोहल्ला कबूलपुरा निवासी पूर्वमंत्री आबिद रज़ा के पीआरो सरताज अली खान के बेटे मोहम्मद अदीब खान (सॉफ्टवेयर इंजीनियर) ने मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में भारत सरकार द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन में आयोजित ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में विशिष्ट वक्ता के रूप में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री कियर स्टारमर व वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की मौजूदगी में अपनी प्रस्तुति देकर प्रथम पुरस्कार जीता। मुंबई में प्रथम पुरस्कार जीतने के बाद आज पूर्वमंत्री आबिद रज़ा ने अपने आवास पर मोहम्मद अदीब को मूमेंटो देकर सम्मानित किया। पूर्वमंत्री आबिद रज़ा ने कहा मोहम्मद अदीब खान ने इंटरनेशनल शिखर सम्मेलन में प्रथम पुरस्कार जीतकर बदायूं वासियों और भारत वासियों का सिर फखर से ऊंचा कर दिया है। इससे पहले अदीब ने बेंगलूरु में नेशनल कार्यक्रम में पहला इनाम के रूप में पांच लाख रुपये की धन राशि जीतकर बदायूं का नाम रोशन किया था। इसलिए हमने अदीब खान की हौसला अफजाई के लिए उन्हे सम्मानित किया है, ताकि भविष्य में जो लोग भी बदायूं का नाम रोशन करते हैं तो मेरी ओर से उन्हे इसी तरह मोटिवेट किया जायेगा।

