बदायूॅं जनमत। ब्लूमिंगडेल स्कूल परिसर में “ब्लोसम’’ के तहत कक्षा 3 से 5 तक के छात्र छात्राओं के लिए “स्टोरी टेलिंग एवं डांस’’ कॉम्टीशन का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी-अपनी रुचि के अनुरुप प्रतिभाग किया। जहां एक ओर बच्चों ने अपनी मनमोहक भाव-भंगिमाओं को नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया, वहीं दूसरी ओर बच्चों ने अनेक शिक्षाप्रद कहानियां सुनाकर सबको प्रभावित कर दिया। सभी बच्चों में प्रतियोगिता जीतने की ललक देखते ही बन रही थी। सभी छात्र एक से बढ़कर एक प्रदत्त कला का प्रदर्शन कर रहे थे।
स्कूल अध्यक्षा पम्मी मेंहदीरत्ता ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों में अनेक प्रतिभाएं समाहित होती हैं और यदि उन्हें अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है तो वे अपनी प्रतिभा को प्रस्तुत कर, उसे निखारने की कोशिश भी करते हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल ही वह प्लेटफार्म है जहां बच्चों को प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ाने एवं उनकी प्रतिभा को तराशने के लिए भरसक प्रयास किया जाता है, ताकि वे अपने लक्ष्य तक पहुंच सके। प्रधानाचार्य संजीव सिंह राठौर ने कहा कि आज के विद्यार्थी में ही हमारे देश का एक अच्छा डॉक्टर, इंजीनियर, खिलाडी, नर्तक, कहानीकार आदि छिपे हैं, जिनकी प्रतिभा व योग्यता को समझने व उन्हें अवसर प्रदान कर भविष्य की ओर अग्रसर करने को आवश्यकता है।
इस सुअवसर पर स्कूल निदेशक ज्योति मेंहदीरत्ता, मैनेजिंग हेड ईशान व श्वेता मेंहदीरत्ता, उपप्रधानाचार्य परशुराम मिश्रा, कॉर्डिनेटर मृणाल सक्सेना एकेडमिक हेड सौरभ गांगुली एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। कार्यक्रम में जज की भूमिका में कोरियोग्राफर राहुल आर्या उपस्थित रहे। उन्होंने सभी प्रतियोगियों के सराहनीय प्रस्तुतिकरण की प्रशंसा की।

