बदायूं में करंट लगने से छात्रा की मौत; सबमर्सिबल से नहाते समय हुआ हादसा, खेत पर थे परिजन

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। घर पर सबमर्सिबल से नहाते समय करंट लगने से कक्षा 11 की एक छात्रा की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब छात्रा के परिजन धान की फसल काटने खेत पर गए हुए थे। परिजनों के घर लौटने पर छात्रा का शव मिला।
घटना उघैती थाना क्षेत्र के गांव सराह बरौलिया की है। राजपाल सिंह की 18 वर्षीय बेटी शिखा, जो सिद्ध बरोलिया के इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा थी, घर पर अकेली थी। परिजनों के अनुसार, शिखा नहाने के लिए सबमर्सिबल पंप चालू कर रही थी, तभी अचानक नल में करंट आ गया। करंट की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। खेत से काम खत्म कर जब परिजन घर लौटे, तो उन्होंने शिखा को मृत अवस्था में पाया। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही मृतका के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *