बदायूॅं जनमत। बिसौली के बिल्सी रोड स्थित अपोलो अस्पताल में दीपावली के दीपक से भीषण आग लग गई। इस दौरान लोगों एलपीजी और ऑक्सीजन सिलेंडर को अस्पताल से बाहर निकालकर बड़े हादसे को टाल दिया। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया, जिससे अस्पताल में अफरातफरी मच गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और भीड़ की मदद से ऑक्सीजन सिलेंडर को निकालकर नाली में फेंक दिया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के थानों का पुलिस बल, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और क्षेत्राधिकारी सुनील सिंह समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सभी ने मिलकर आग बुझाने का काम शुरू किया।
अस्पताल बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव कुआं डांडा निवासी लोकेश यादव का है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दीपावली के अवसर पर जलाए गए दीपक को मालिक पूजा के बाद वहीं छोड़कर चले गए थे, जिससे आग लगी।

