बदायूं में ट्रैक्टर-ट्राली पलटी; ट्रॉली गड्ढे में गिरने से चालक की दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। ईंट लदी एक ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से उसके चालक की मौत हो गई। यह घटना सहसवान कोतवाली क्षेत्र के कछला रोड पर स्थित जीटीआई कॉलेज के पास मंगलवार शाम करीब 6 बजे हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, मोहल्ला भट्टी टोला निवासी 28 वर्षीय आबिद रजा पुत्र अम्मन खान ईंट लदी ट्रैक्टर ट्रॉली को बैक कर रहा था। इसी दौरान ट्रॉली का एक पहिया सड़क किनारे बने गड्ढे में चला गया, जिससे ट्रॉली अचानक पलट गई। ट्रॉली के नीचे दबने से आबिद रजा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने आबिद को ट्रॉली के नीचे से निकालकर नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने आबिद रजा को मृत घोषित कर दिया। आबिद की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में शोक छा गया और वे अस्पताल पहुंचे।सहसवान कोतवाल राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से युवक की मौत हुई है। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने यह भी बताया कि फिलहाल परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *