दिवाली पर पटाखे जलाने पर हुआ पत्नी से विवाद; युवक ने खुद को मारी गोली, घटनास्थल से अवैध तमंचा बरामद

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। उसहैत थाना क्षेत्र के गांव कटरासआदतगंज में दिवाली पर पटाखे जलाने को लेकर पति पत्नी के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद गांव निवासी 27 वर्षीय विवेक कुमार ने अपने घर के कमरे में खुद को गोली मार ली। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विवेक की पत्नी ने बताया कि पटाखे जलाने को लेकर उनके बीच कहासुनी हुई थी। विवेक उस समय शराब के नशे में थे। जिसके बाद उसने खुद को गोली मार ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से एक अवैध तमंचा बरामद किया है। घायल को जिला अस्पताल भेजा गया है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना की जानकारी देती हुई पत्नी : जनमत एक्सप्रेस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *