बदायूं अपहरण कांड; ककराला का लकड़ी कारोबारी मुनीर की मुंबई सेन्ट्रल से बरामदगी

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। थाना अलापुर क्षेत्र के कस्बा ककराला निवासी तसवीर हसन पुत्र फरीद खां ने थाना पर सूचना दी थी कि उसके पुत्र मुनीर (40 वर्ष) को लकड़ी खरीदने का बहाना करके कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने ग्राम बेहटा डम्बर नगर की तरफ बुलाया था। जहां से उसका अपहरण करके ले गये हैं, तथा उनके पुत्र को छोड़ने के लिए 50 लाख की फिरौती मांगी गई है, जिसका एक ऑडियो भी वायरल हुआ था। सूचना पर अलापुर थाने में मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की थी। जिसके चलते चार पुलिस टीमों का गठन किया गया और अपहृत की सकुशल बरामदगी के लिए प्रयास किये जा रहे थे।
एसएसपी डॉ बृजेश कुमार सिंह द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अपहृत मुनीर की बरामदगी के लिए एसपी सिटी विजयन्द्र द्विवेदी के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी दातागंज कृष्ण कुमार तिवारी के नेतृत्व में चार टीमें गठित गई थीं। जिनके द्वारा मुखबिर तंत्र, इलेक्ट्रॉनिक्स सर्विलांस की सहायता से लगातार अपहृत मुनीर उपरोक्त की सकुशल बरामदगी के लिए गैर जनपद एवं गैर प्रान्तों में लगातार तलाश की जा रही थी। आज शुक्रवार को अपहृत मुनीर उर्फ छोटा को मुम्बई सेन्ट्रल (महाराष्ट्र) से पुलिस टीमों द्वारा सकुशल बरामद कर लिया गया है। पुलिस टीमों द्वारा अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किये जा रहें हैं।

मुंबई सेंट्रल पर अलापुर पुलिस टीम के साथ अपहृत मुनीर : जनमत एक्सप्रेस।

अलापुर थाना प्रभारी उदयवीर सिंह ने बताया कि अपहृत को सकुशल बरामद कर लिया गया है। थाने में पहुंचे पर उसके बयानों के आधार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *