बदायूं में बाइक और ट्रक में भिड़ंत; एक ने मौके पर तोड़ा दम, दो गंभीर घायल

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। एमएफ हाईवे पर सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। अलापुर थाना क्षेत्र के उनौला पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार बाइक एक ट्रक से टकरा गई।
मृतक की पहचान हयात नगला निवासी शैलेंद्र सिंह पुत्र मोहर सिंह के रूप में हुई है। हादसे में शैलेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। उनके दो साथी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही अलापुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बाइक की तेज रफ्तार के कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे यह हादसा हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *