बदायूॅं जनमत। मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत जगत ब्लॉक के गांव बुधाई में होपयूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन और महिला कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एक चौपाल का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जिला समन्वयक छवि वैश्य द्वारा उपस्थित महिलाओं को महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं। जिनमें विधवा पेंशन योजना, 60 साला, सुमंगला योजना आदि के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। फाउंडेशन की डायरेक्टर डॉ कृष्णा सिंह ने महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि हमें शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए तथा अपनी बेटियों को भी शिक्षित करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। फाउंडेशन की सदस्य कुसुम लता ने महिलाओं को बताया कि वे किस प्रकार स्वयं को जागरूक और सुरक्षित रख सकती हैं। वहीं सदस्य मनोज कुमार ने लोगों को विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर जागरूक किया।
कार्यक्रम में प्रीति द्वारा महिलाओं के साथ महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर भी साझा किए गए। इस चौपाल का उद्देश्य महिलाओं को शिक्षा, सुरक्षा एवं सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक बनाना था।

