बदायूं पहुंचे भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी, दहगवां चौराहे पर भाजपाइयों ने किया स्वागत

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी शनिवार को बदायूं पहुंचे। इस दौरान बदायूं-दिल्ली हाईवे स्थित दहगवां चौराहे पर भाजपाइयों ने उनका फूलमालाओं से स्वागत किया। वहीं भाजपा युवा नेता नमित गुप्ता ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।
नमित गुप्ता ने भी पूर्व मंत्री को फूलमालाएं पहनाईं। उन्होंने नकवी को शॉल ओढ़ाई और भगवान श्रीराम की एक प्रतिमा भी भेंट की। यह स्वागत बदायूं जाने से पहले दहगवां चौराहे पर उनके प्रतिष्ठान पर किया गया। इस अवसर पर रिजवान सैफी, हाजी सलीम, अफजाल सैफी और अंकित मिश्रा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *