बिस्‍तर पर सांप की केंचुली रखकर प्रेमी संग भागी युवती; नागिन बनकर गायब होने का रचा ड्रामा

उत्तर प्रदेश

यूपी जनमत। यूपी के औरैया में एक लड़की की शादी तय हुई। उसका गांव के ही किसी दूसरे लड़के से अफेयर चल रहा था। वह शादी नहीं करना चाहती थी। इसलिए उसने ऐसा ड्रामा रचा जिसे देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। घर से लापता होने से पहले उसने अपने बिस्‍तर पर 5 फीट के सांप के केंचुली छोड़ दी। साथ ही रिंग, गले का धागा और चूड़ी भी रख दिया। गांव वालों में शोर मच गया कि लड़की ‘नागिन’ बन चुकी है। पुलिस युवती की तलाश कर रही है। सर्विलांस के जरिये उसका मोबाइल लोकेशन पता लगाया जा रहा है।
पूरा मामला फफूंद थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव वालों के मु‍ताबिक, युवती का गांव के एक युवक से प्रेम प्रसंग है। घरवालों ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी थी। सोमवार देर शाम युवती अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर निकल गई। इससे पहले उसने कमरे में पड़े बिस्तर पर सांप की केंचुली रख दी, ताकि लोग यह समझे कि वह ‘नागिन’ थी।

थानाध्‍यक्ष ने बताया…

पुलिस को छानबीन में पता लगा कि युवती की शादी घरवाले किसी दूसरे लड़के से कराने जा रहे थे। युवती नाखुश थी। बस इसी बात को लेकर युवती ने फिल्मी ड्रामा किया। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि फिल्मी ड्रामा किया गया है। युवती का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *