बदायूॅं जनमत। समाजवादी पार्टी के संस्थापक, देश के पूर्व रक्षा मंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री एवं पद्मविभूषण से सम्मानित धरतीपुत्र नेताजी मुलायम सिंह यादव की जयंती (जन्मदिन) पर पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने आरफीन बारात घर में चित्र पर पुष्प अर्पित किये।
इस दौरान पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने कहा नेताजी एक बड़े दिल के सेकुलर नेता थे। नेताजी देश में सभी वर्गों के नेता थे। पक्ष और विपक्ष सभी नेता जी की इज्जत करते थे। मुलायम सिंह गरीब, मजदूर, मजलूम, छात्र, किसानों, अल्पसंख्यकों की मजबूत आवाज थे। नेताजी किसान, गरीब, मजदूर, छात्र व अल्पसंख्यकों के मसीहा थे। देश के रक्षा मंत्री रहते हुए उन्होंने देश के हित में बहुत मजबूत फैसला किये।


