म्याऊं में जलभराव से लोग परेशान; समय पर नहीं हुई नाला सफाई, नोटिस जारी

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा म्याऊं में नाला बंद होने से कई गलियों में जलभराव की समस्या बनी हुई है। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर स्वास्थ्य केंद्र के सामने वाली गली में स्थित विद्यालय में जाने वाले बच्चों को काफी दिक्कत होती है। कई बार बच्चे गंदे पानी में गिर जाते हैं, जिससे उनके कपड़े खराब हो जाते हैं।
कस्बा निवासी विनय प्रताप सिंह ने इस समस्या को लेकर कुछ दिन पहले जिला प्रशासन को लिखित शिकायत देकर नाला साफ कराने की मांग की थी। उन्होंने बताया कि उसहैत रोड पर शैलेश प्रताप सिंह की दुकान से लेकर मेला ग्राउंड तक नाला बंद पड़ा है। इसकी वजह से आसपास की कई गलियों में जलभराव हो रहा है।
शिकायत के बाद 21 नवंबर 2026 तक नाला सफाई कराने के लिए दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए थे। आरोप है कि नोटिस की समय सीमा समाप्त होने के बाद भी नाले की सफाई नहीं कराई गई। विनय प्रताप सिंह ने कहा कि यदि जल्द सफाई नहीं हुई तो वह दोबारा जिलाधिकारी से मिलकर शिकायत करेंगे। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष मामला उठाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *