बदायूं मण्डी समिति सचिव पर भ्रष्टाचार का आरोप; प्राइवेट गाड़ी लगाई, ड्राइवर को दिया सरकारी आवास

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। शहर के ककराला रोड स्थित मण्डी समिति के जिम्मेदारों पर फर्जीवाड़े का आरोप लगा है। कई लोगों ने इसकी मुख्यमंत्री से ऑनलाइन शिकायत की है। आरोप है कि पहले की गईं शिकायतों का झूठी रिपोर्ट लगाकर निस्तारण कर दिया गया।
एडवोकेट ध्रुव कुमार ने 14 अक्टूबर को मुख्यमंत्री से शिकायत की थी कि मण्डी समिति में अवैधानिक रूप से एवं मनमाने तरीके से कार्य किये जा रहे हैं। जिसके चरते विभाग में वर्तमान में एक बुलेरो गाड़ी (UP 44 Y 8014) जो कि सफेद नंबर प्लेट एवं पर्सनल यूज में लाई जाने वाली गाड़ी विभाग में सांठ गांठ के जरिये कई वर्षों से चल रही है। जिसमें उच्च अधिकारियों की भी सांठ गांठ है, तथा मण्डी समिति के सरकारी आवास में प्राईवेट व्यक्ति जिसका नाम रामनयन उपाध्याय है पिछले कई वर्षों से रह रहा है। जिसका किसी भी अधिकारी का लिखित रूप में कोई आदेश नहीं है। वह दबंगई के बल पर रह रहा है। आरोप है कि इस शिकायत पर झूठी रिपोर्ट लगाकर निस्तारण कर दिया।
इसके अलावा ब्लाक जगत के गांव नरूउ निवासी अनुज कुमार ने इसी संबंध में 29 अक्टूबर को मुख्यमंत्री से शिकायत की है। शिकायत में कहा गया कि मण्डी समिति के सचिव द्वारा एक प्राइवेट गाड़ी को संचालित किया जा रहा है। वहीं गाड़ी के ड्राइवर को विभाग का सरकारी आवास दिया गया है। उन्होंने कहा है कि 18 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक गाड़ी मण्डी समिति में खड़ी है। इसका ड्राइवर अपने घर गया हुआ है। उन्होंने इस दौरान का भुगतान न किए जाने की भी मांग की है। आरोप है कि प्राइवेट ड्राइवर ने विभाग के उच्चाधिकारियों की सांठगांठ से स्थापित निर्माण विभाग के ऑफिस के प्रथम तल और निर्माण विभाग के गैरेज पर अपना कब्जा जमाया हुआ है। उन्होंने इस भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *