बदायूॅं जनमत। अलापुर पुलिस ने लूट के पांच आरोपियों के पोस्टर जारी किए हैं। इन पोस्टरों को थाने के बाहर दीवारों पर लगाया गया है, जिनमें आरोपियों की फोटो, नाम, पता और उन पर दर्ज मुकदमों का विवरण शामिल है।
यह कार्रवाई शासन की मंशा और आला अधिकारियों के आदेश पर की गई है। इसका उद्देश्य जनता को इन अपराधियों के बारे में जागरूक करना और उनकी पहचान में मदद लेना है। रविवार को इन पोस्टरों को देखने के लिए कई लोग थाने के बाहर जमा हुए। स्थानीय लोग इन पोस्टरों पर चर्चा करते दिखे, जिससे क्षेत्र में जागरूकता का माहौल बना।

