पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने शेखूपुर विधानसभा के लिए भी खोला SIR सहायता केंद्र

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने बदायूं विधानसभा में लोगों को 2003 व 2025 की वोटर लिस्ट उपलब्ध कराने के बाद आज गुरूवार को शेखूपुर विधानसभा के कार्यकर्ता व समस्त लोगों को अपने आवास (रज़ा हाउस) पर बुलाकर SIR से संबंधित मीटिंग की।
आबिद रज़ा ने मीटिंग में शेखूपुर विधानसभा से आने वाले कस्बा व देहात के लोगों को 2003 व 2025 की वोटर लिस्ट उपलब्ध कराई तथा SIR का फॉर्म भरने का सही तरीका भी बताया। पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने SIR से डरने व घबराने की जरूरत नहीं है। लगभग 20 साल में SIR होता है। यह कोई नई प्रक्रिया नहीं है। जिन लोगों की 2003 की लिस्ट में नाम है उन्हें फॉर्म के नीचे दिये गये पहली साइड में अपना नाम / यदि उपलब्ध हो तो अपनी EPIC नम्बर / नीचे 2003 जो आपकी विधानसभा का नम्बर तथा 2003 की लिस्ट में जो आपकी क्रम संख्या व भाग संख्या भरनी है। यदि आपका 2003 की लिस्ट में नाम नहीं है तो फॉर्म के नीचे दूसरी साईड में अपनी माता-पिता, दादा-दादी व सम्बन्धी जिनका नाम 2003 की लिस्ट में हो उनकी क्रम संख्या, भाग संख्या, विधानसभा के साथ भरना है।
आपका नाम 2025 की लिस्ट में है और आपके किसी सम्बन्धी का नाम 2003 की लिस्ट में नहीं है तब आपको फॉर्म के पीछे जो प्रमाण-पत्र के विकल्प लिखे हैं उसमें से किसी एक कागज को बीएलओ को प्रमाण के तौर पर देना होगा। यदि आपका नाम 2025 व 2003 की किसी लिस्ट में नहीं है तो आपको नया बोट बनवाने के लिए फॉर्म नंबर 6 भरकर ऑनलाइन या अपने बीएलओ को देना होगा। पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने विशेष तौर पर शहर व देहात के पढ़े-लिखे लोगों से अपील की कि वह अपने आस-पास कम पढ़े-लिखे लोगों की SIR फॉर्म भरने में मदद करें तथा बीएलओ का सहयोग करें। आपके सहयोग के बिना बीएलओ निश्चित समय में अपना कार्य पूरा नहीं कर पायेंगे।
इससे पहले आबिद रजा बदायूं विधानसभा के लोगों को बुलाकर भी SIR फॉर्म भरने का तरीका बता चुके हैं तथा बदायूं शहर में चेयरमैन फात्मा रज़ा से कहकर शहर के मोहल्लों में SIR सहायता केन्द्र बनवा चुके हैं।शेखूपुर के लोगों ने आबिद रज़ा से विधानसभा चुनाव लड़ने की मांग की…

मीटिंग में आये अधिकांश लोगों ने एक राय होकर पूर्व मंत्री आबिद रज़ा से शेखूपुर विधानसभा से चुनाव लड़ने की मांग की और कहा शेखूपुर विधानसभा की जनता चाहती है कि आप जैसे सेकुलर, तेजतर्रार मजबूत नेता की शेखूपुर की जनता को जरूरत है। बदायूं विधानसभा व शेखूपुर विधानसभा दोनों विधानसभाओं की आबिद रज़ा द्वारा मीटिंग करना दोनों जगह वोटर लिस्ट उपलब्ध कराना सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *