RTM सोसाइटी का सैदपुर में गठन; समाजसेवी आज़म बने ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर, चेयरमैन ने किया स्वागत

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। आर.टी.एम. सोसाइटी फ़ॉर सोशल डेवलपमेंट की टीम ने सैदपुर नगर पंचायत में अपने संगठन का विस्तार किया। सैदपुर के नागरिकों ने आर.टी.एम टीम का गर्मजोशी और सम्मान के साथ स्वागत किया।
कार्यक्रम में सैदपुर नगर पंचायत के चेयरमैन इशरत अली खान, आज़म हुसैन, डॉ. इमरान, मुजीब खान, सदफ अली, रिज़वान खान, रज़ा हुसैन, मुनीर उद्दीन, रिज़वान नूरी और खालिद खान मौजूद रहे। सभी प्रतिष्ठित लोगों ने आर.टी.एम सोसाइटी के साथ मिलकर समाज के हित में कार्य करने की शपथ ली। उन्होंने वादा किया कि वह आर.टी.एम परिवार के साथ मिलकर हर जरूरतमंद की सहायता करेंगे और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सक्रिय रूप से काम करेंगे।
इस अवसर पर समाजसेवी आज़म हुसैन को सैदपुर ब्लॉक कोऑर्डिनेटर के पद पर मनोनीत किया गया। वह लंबे समय से समाज सेवा में सक्रिय हैं और हमेशा जनहित के कार्यों में आगे रहते हैं।
आर.टी.एम सोसाइटी की टीम ने सैदपुर पहुंचकर सभी को अपने परिवार का हिस्सा बनाया और उनका सम्मानपूर्वक स्वागत किया। कार्यक्रम में सोसाइटी की डायरेक्टर रिदा खान, मुशीर अली, रफ़त खान, नीशू खान और जमशेद खान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *