बदायूं में बेटे की ससुराल में फायरिंग; समधी की बंदूक से चली गोली समधन घायल, समझौते के दौरान हुआ विवाद

अपराध

बदायूॅं जनमत‌। बेटे की ससुराल में समझौता कराने पहुंचे परिजनों पर फायरिंग कर दी गई। घटना में प्रवेष देवी नाम की महिला गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे वजीरगंज पुलिस ने तुरंत जिला अस्पताल भिजवाया। दूसरे पक्ष का एक व्यक्ति भी घायल हुआ है।
हादसा वजीरगंज थाना क्षेत्र के बगरैन में हुआ। गांव करकटपुर निवासी आशुतोष के परिजन घरेलू विवाद के चलते उसके ससुराल पक्ष से समझौता कराने पहुंचे थे। आरोप है कि वहां विवाद बढ़ गया और आशुतोष के ससुराल वालों ने दोनाली बंदूक से फायरिंग कर दी। फायरिंग में आशुतोष की मां प्रवेश देवी को गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ीं।
घटना के दौरान मारपीट भी हुई, जिसमें बीच-बचाव में आए दूसरे पक्ष का एक व्यक्ति भी घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही वजीरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाकर उपचार शुरू कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

कार में गोली लगने से घायल हुई महिला : जनमत एक्सप्रेस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *