बदायूॅं जनमत। विकास क्षेत्र उझानी की 42 वीं बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के द्वितीय दिवस में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समापन हुआ। प्रतियोगिता के अंतिम दिवस में खंड शिक्षा अधिकारी उझानी प्रशांत राठौर ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। समापन समारोह में उच्च प्राथमिक विद्यालय भरकुइयां की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत कर सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई।
खंड शिक्षा अधिकारी ने बाल खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी के अंदर एक खिलाड़ी विद्यमान होता है। अच्छा खिलाड़ी वही होता है जो अपने अंदर के गुणों को उत्कृष्टता के स्तर तक ले जाता है। खेल भावना दिखाते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करे। प्रत्येक छात्र यही से एक अनुशासित नागरिक का जीवन आरम्भ करते हुए देश का नाम स्वर्णिम अक्षरों में अंकित करता है। अंतिम दिवस पर प्राथमिक स्तर की प्रतियोगिताएं सम्पन्न हुई।
सर्व प्रथम दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बालक वर्ग में 50 मी दौड़ में सकरी के माधव प्रथम व बेनी नगला के लोकेंद्र द्वितीय रहे। 100 मी दौड़ में नसरुल्लापुर के अमन प्रथम व गदौरा के पूरनमल द्वितीय रहे। 200 मी दौड़ में सकरी के सैफ प्रथम व सकरी के जोहेब द्वितीय रहे। 400 मी दौड़ में शेखुपुर के विशाल प्रथम व बरसुआ के मोदी द्वितीय रहे।
बालिका वर्ग में 50 मी दौड़ में सकरी की सलोनी प्रथम, सिकन्द्राबाद की प्राची तोमर द्वितीय रही। 100 मी दौड़ में सकरी की सलोनी प्रथम व सकरी की ज्योति द्वितीय रही। 200 मी दौड़ में गादौरा की अंशिका प्रथम व सकरी की सलोनी दिव्तीय रही। 400 मी दौड़ में दहेमू की लक्ष्मी प्रथम व सकरी की शिप्रा द्वितीय रही। लंबी कूद बालिका वर्ग में हरसिंघपुर की लक्ष्मी प्रथम व सकरी की शिप्रा द्वितीय रही लंबी कूद बालक वर्ग में अहिरवारा के हिमांशु प्रथम व शेखुपुर के शिवम द्वितीय रहे। कबड्डी में बालक वर्ग में अहिरवारा की टीम विजेता व दहेमू की टीम उपविजेता रही। बालिका वर्ग कबड्डी में अब्दुल्लागंज की टीम विजेता व अहिरवारा की टीम उपविजेता रही। विकास क्षेत्र स्तरीय व्यक्तिगत चैंपियनशिप उच्च प्राथमिक स्तर पर बालक वर्ग में पिपरौल के कुनाल एवं बालिका वर्ग में दहेमू की नीतू ने प्राप्त की एवं प्राथमिक स्तर पर बालक वर्ग में नसरुल्लापुर का अमन ने एवं बालिका वर्ग में सकरी जंगल की सलोनी ने प्राप्त की।
इस तरह से ओवर आल चैंपियनशिप न्याय पंचायत दहेमू ने प्राप्त की व उप चैंपियनशिप न्याय पंचायत अहिरवारा ने जीती। ओवरऑल चैपियनशिप की ट्रॉफी खंडशिक्षा अधिकारी ने न्याय पंचायत दहेमू के नोडल शिक्षक संकुल मनीष कुमार व न्याय पंचायत प्रभारी से संतोष उपाध्याय को दी। सभी खेल कूद प्रतियोगिताएं जिला व्यायाम शिक्षक रामदास के नेतृत्व में हुई। कार्यक्रम संचालन सुरेन्द्र पाल सिंह ने किया।
इस अवसर पर अरविंद दीक्षित, राम किशोर पाल, संतोष उपाध्याय, शिव कुमार, मनीष कुमार, अनवीर सिंह, संजीव गंगवार, डॉ समीउद्दीन (ARP), सुनीता वर्मा, मुग्धा बंसल, अश्विनी, हरमेश, मोहित, नीलम राठौर, जसवीर सिंह, बृज पाल, वीरेंद्र पाल, गिरवर सिंह, आशुतोष मौर्य, पुष्पा कुमारी, राजीव, लव कुमार, कपिल देव, भग्यवती, सुमन यादव, आशीष, अर्चना, नवीन कुमार, भजन लाल, हिमांशु, संध्या राठौर, मुक्ता कोहली, रंजना, राजेश, सतीश कुमार सिंह आदि खेल शिक्षक उपस्थित रहे।

