बदायूॅं जनमत। एक विद्यालय की कक्षा आठ में पढ़ने वाली छात्रा से अभद्रता करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने चारों नाबालिग लड़कों की माताओं का शांतिभंग में चालान किया है।
बता दें कि कस्बा उसहैत के सरस्वती जन शिक्षा मंदिर स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा के पिता ने बुधवार को थाना पुलिस को तहरीर देकर चार नाबालिग लड़कों पर छात्रा से अभद्र व्यवहार और छेड़ने का आरोप लगाया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। बृहस्पतिवार को थाना पुलिस ने चारों नाबालिग लड़कों की माताओं को थाने बुलाया था। दोपहर बाद पुलिस ने चारों महिलाओं का शांतिभंग में चालान कर दिया।

