बदायूॅं जनमत। जिला अस्पताल में एक महिला के साथ जेबकतरी की घटना सामने आई है। उसहैत थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा जलालपुर की निवासी रीना दवा लेने जिला अस्पताल आई थी। उनके पास 35 हजार रुपये नकद और सोने के कुंडल थे।
रीना ने बताया कि वह अपने पुराने टूटे हुए सोने के कुंडल बदलवाने के लिए बदायूं आई थी। इसके लिए उसने 35 हजार रुपये अलग से लिए थे। अस्पताल में दवा लेने के बाद जब वह बाहर निकल रही थी, तभी भीड़ में किसी ने उनके पॉलीथिन बैग को काटकर पर्स चुरा लिया। चोरी का पता चलते ही रीना रोने लगीं। अस्पताल के सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़िता को सांत्वना दी और मामले की जानकारी सीएमएस डॉ कप्तान सिंह को दी। बाद में रीना शिकायत दर्ज कराने कोतवाली गई।

