गुरुवार को सुबह 9 से शाम 3 बजे तक शहर के अधिकतर मोहल्लों में बंद रहेगी विद्युत सप्लाई

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। अधिशासी अभियंता प्रथम संजीव कुमार सिंह ने बताया कि कल गुरूवार को सुबह से शाम तक शहर के अधिकतर मोहल्लों में विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। जिसके लिए उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की गई है।
उन्होंने बताया कि जिला न्यायालय की 33 केवी लाइन का सुदृढ़ीकरण (अनुरक्षण) का कार्य करने के लिए सुरक्षा की दृष्टि से 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र पनवड़िया से निर्गत 11 केवी रोजा पोषक का श‌डाउन समय लगभग प्रातः 09 बजे से शाम 03 बजे तक लिया जाना प्रस्तावित किया गया है‌। जिसके कारण 11 केवी रोजा फीडर से सम्बन्धित क्षेत्र जवाहरपुरी, ब्रहामपुर, न्यू आदर्श कालोनी, विवेक विहार कालोनी, रामनाथ कालोनी, आर्य समाज, पटियाली सराय, 32 सिविल लाइन, इन्द्राचौक, नारी निखार वाली गली (सिविल लाइन), चन्द्रशील नगर, मधुवन कालोनी, लोहिया नगर, प्रीत विहार कालोनी, नई सराय, दातागंज तिराहा आदि क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बन्द रहेगी। उपभोक्ताओं को असुविधा के लिये खेद है तथा सहयोग के लिये अनुरोध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *