बदायूं में अनियंत्रित होकर पलटी प्राइवेट बस; चपेट में आकर मासूम घायल, चालक फरार

उत्तर प्रदेश
बदायूॅं जनमत‌। एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर रोड किनारे खाई में पलट गई। मौसम खराब होने के कारण बस में यात्रियों की संख्या कम थी। जिस कारण कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं रोड किनारे खड़ा एक चार साल का मासूम बस की चपेट में आ गया। जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
हादसा उसहैत थाना क्षेत्र के गांव नौगवां नसीर नगर पर हुआ। शुक्रवार समय करीब चार बजे म्याऊं से आने वाली एक प्राइवेट बस खाई में पलट गई। चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीणों की मदद से बस में बैठे यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया। वहीं रोड किनारे खड़ा चार वर्षीय प्रियांशु पुत्र रंजीत यादव बस की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल मासूम को उपचार के लिए म्याऊं सीएचसी पर भेजा। जहां हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे के बाद चालक और परिचालक बस छोड़कर फरार हो गए।

सड़क किनारे पलटी प्राइवेट बस : जनमत एक्सप्रेस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *