बदायूं में ब्लॉक समन्वयक का हार्ट अटैक से निधन, ADO समेत कर्मचारियों ने दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। इस्लामनगर विकास खंड कार्यालय में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के ब्लॉक समन्वयक विशम्बर दयाल (35) का गुरुवार रात हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे थाना क्षेत्र के गांव नगला बारह के निवासी थे।
परिजनों ने बताया कि दिन भर कार्यालय का काम निपटाकर वे घर लौटे थे। देर रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और उपचार मिलने से पहले ही उनका निधन हो गया। शुक्रवार को गांव के श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। विशम्बर दयाल अपने पीछे पत्नी और पांच बच्चों को छोड़ गए हैं। इनमें चार बेटियां शिवानी (18), सुषमा (16), कंचन (12), संध्या (10) और एक पुत्र यांशु (15) शामिल हैं। अभी किसी भी बच्चे का विवाह नहीं हुआ है।
विशम्बर दयाल स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) में ब्लॉक स्तर पर कार्यरत थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही विकास खंड कार्यालय से एडीओ पंचायत प्रदीप कुमार सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उनके आवास पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी और श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *