बदायूं में दर्दनाक हादसा; तेज रफ्तार एंबुलेन्स ने 7 वर्षीय बच्ची को कुचला, मां के सामने मासूम की मौत

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। कादरचौक चौराहे पर मंगलवार सुबह तेज रफ्तार एंबुलेंस ने सात वर्षीय बच्ची को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। एंबुलेंस चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। बच्ची की पहचान गोरिया नगला निवासी कोमल के रूप में हुई। कोमल अपने परिजनों के साथ कादरचौक चौराहे पर आई थी। टेंपो से उतरते ही एंबुलेंस की चपेट में आ गई। एंबुलेंस का पहिया बच्ची के सिर पर चढ़ गया, जिससे उसने मौके पर दम तोड़ दिया।
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि हादसे के बाद बच्ची दर्द से तड़पती रही थी, लेकिन एंबुलेंस चालक उसे अस्पताल ले जाने के बजाय मौके से फरार हो गया। यदि चालक बच्ची को समय रहते अस्पताल पहुंचा देता तो शायद उसकी जान बचाई जा सकती थी। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। सीओ सुनील कुमार सिंह के अनुसार एंबुलेंस की तलाश की जा रही है। पुलिस सीसी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

सड़क हादसे में युवक की मौत…

बदायूं रोड पर सिंह हवेली के पास मंलगवार तड़के करीब तीन बजे सड़क हादसे में बाइक सवार दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव बराही निवासी संदीप (19) पुत्र अशर्फी की मौत हुई है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए रात में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार हादसे में दो लोग और भी घायल हुए। वह भी संदीप की बाइक पर थे। ये तीनों ननाखेड़ा में दावत खाकर घर लौट रहे थे। हादसा ट्रक से हुआ था। घायलों को एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *