बदायूं सीडीओ की आईएएस पर हुई पदोन्नति, 2004 बैच के हैं PCS अधिकारी

उत्तर प्रदेश

बदायूँ जनमत। नियुक्ति विभाग उत्तर प्रदेश शासन द्वारा 30 दिसंबर को जारी आदेश में जनपद के मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार को आईएएस के पद पर पदोन्नति दी गई है। मूल रूप से जमशेदपुर झारखंड के रहने वाले मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार 2004 बैच के पीसीएस अधिकारी हैं। सीडीओ को वर्ष 2018 का आईएएस बैच दिया जाएगा। सीडीओ के आईएएस बनने पर विकास विभाग व कलेक्ट्रेट के अधिकारियों व कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी व प्रसन्नता व्यक्त की।
केशव कुमार मुख्य विकास अधिकारी बदायूं बनने से पहले डिप्टी कलेक्टर बलिया, औरेया, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, गोरखपुर व नगर मजिस्ट्रेट मेरठ, एडीएम एफआर गौतमबुद्धनगर, एटा, ओएसडी मेट्रो रेल कारपोरेशन नोएडा, वक्फ़ ट्रिव्यूनल के सदस्य व संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी उप्र लखनऊ भी रहे हैं। उनकी धर्मपत्नी डॉक्टर हैं, उनके एक बेटा व एक बेटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *