बदायूं राजकीय मेडिकल कॉलेज में अग्निशमन अधिकारी ने किया फायर सेफ्टी निरीक्षण

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। राजकीय मेडिकल कॉलेज के अस्पताल भवन में अग्नि सुरक्षा अधिकारी शैलेन्द्र सिंह द्वारा अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण टीम में फायर सेफ्टी नोडल अधिकारी डॉ. अमृता बाजपेयी, यूपीआरएनएन के अपर परियोजना नियंत्रक अंकित गुप्ता एवं कनिष्ठ अभियंता जनार्दन सिंह भी सम्मिलित रहे।
निरीक्षण के दौरान ICU (MICU, SICU, PICU, NICU), इमरजेंसी, सर्जरी वार्ड, स्प्रिंकलर सिस्टम, इंटरनल एवं एक्सटर्नल हाइड्रेंट जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अग्नि सुरक्षा उपकरण सक्रिय एवं क्रियाशील पाए गए। साथ ही, कुछ स्थानों पर एनुअल एवं ऑटोमेटिक अलार्म सिस्टम की कार्यक्षमता को सुनिश्चित करने हेतु संबंधित एजेंसी यूपीआरएनएन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
फायर सेफ्टी अधिकारी शैलेन्द्र सिंह ने निरीक्षण उपरांत मौजूदा व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि अलार्म सिस्टम एवं बेसमेंट एरिया से संबंधित शेष कार्य शीघ्र पूर्ण किए जाएं, ताकि इसी माह अग्नि सुरक्षा ऑडिट संपन्न कर अग्नि सुरक्षा प्रमाण पत्र (NOC) प्राप्त किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *