बरेली जनमत। दावते इस्लामी इंडिया के डिपार्टमेंट गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन (GNRF) की जानिब से उर्स सकलैनी के मौके पर चिलचिलाती धूप में आम लोगों को राहत पहुंचाने के लिए ठंडे पानी का एहतिमाम किया गया। साथ ही मरीजों के लिए मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में एक हजार से ज्यादा मरीजों ने फायदा उठाया और दवा ली। सभी मरीजों की दवा फ्री दी गई।
फाउंडेशन के जिम्मेदार मौलाना ताजुद्दीन ने जानकारी देते हुए बताया कि गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन ज़रूरत के समय हर संभव मदद के लिए तैयार रहती है। फाउंडेशन के तहत, पौधारोपण, ब्लड डोनेशन कैंप, गरीबों को राशन किट आदि खिदमत के नेक काम किए जाते है। इस मौके पर हाफिज जान मोहम्मद सकलैनी, हाफिज शमसुल सकलैनी, डॉक्टर राशिद सकलैनी, हाजी अनीस अत्तारी, गुफरान भाई, मुदस्सिर खान, अब्दुल वारिस अत्तारी, अकबर भाई, अबरार सकलैनी, शरीफ अत्तारी, जीशान, डॉक्टर इरफान, नदीम, तौफीक, मुजाहिद, ज़ुबैर अहमद, सैफुल आदि लोग मौजूद रहे।

