बदायूं में पेट्रोल पंप के मैनेजर को लगी गोली; हाईवे किनारे खेत में घायल मिले, जिला अस्पताल रेफर

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुभाष गुप्ता के पेट्रोल पंप के मैनेजर राजीव शर्मा को किसी ने गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गए। राजीव शर्मा मंगलवार दोपहर घायल अवस्था में खेत में पड़े मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल भिजवाया।
संभल के थाना जुनावई क्षेत्र के दुबारी कलां निवासी राजीव शर्मा बदायूं में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुभाष गुप्ता के पेट्रोल पंप पर मैनेजर की नौकरी करते हैं। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे बदायूं-मेरठ हाईवे पर एक ढाबे के सामने स्थित खेत में लोगों ने राजीव शर्मा को गोली लगी हालत में पड़ा देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *