तहसील स्तरीय सुपर प्रीमियर लीग का शुभारंभ, सपा प्रदेश सचिव ने बल्लेबाजी कर किया उद्घाटन

खेल

बदायूॅं जनमत‌। सहसवान के प्रमोद संस्कृत महाविद्यालय के मैदान पर तहसील स्तरीय सुपर प्रीमियर लीग हीरो कप 2026 डे टूर्नामेंट सीजन-2 का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव हाजी शाहिद खान ने फीता काटकर एवं बल्लेबाजी कर किया। मुख्य अतिथि के रूप में पधारे हाजी शाहिद खान का एस.एस.पी.एल कमेटी द्वारा फूलमालाओं से गर्मजोशी पूर्वक स्वागत किया गया।
उद्घाटन के बाद खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए हाजी शाहिद खान ने कहा ऐसी प्रतियोगिताएं न केवल युवाओं में खेल भावना को बढ़ाती हैं, हम परों से नहीं हौसलों से उड़ते हैं। खेल खिलाड़ियों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। खिलाड़ियों को सदैव खेल भावना से खेलना चाहिए, न कि दर्शक भावना से सच्चा खिलाड़ी वही है जो अनुशासन, समर्पण और प्रदर्शन से खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाए। उन्होंने आगे कहा कि सहसवान जैसे कस्बे में इस स्तर की डे क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन युवाओं को सही दिशा देने का कार्य कर रहा है।
इस अवसर पर एस.एस.पी.एल कमेटी के सदस्य फ़राज़ खान, शरीफ अहमद, काशिफ अली खान, असिम अली, मेराज आलम, मुनीर बाबू, शादाब रेना, आफाक खान, दानिश अली, अर्शी खान, शाजेब खान, जावेद, खालिद, जुबेर अहमद, अनिल यादव, पप्पू पंडित आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *