दातागंज सहकारी ग्राम विकास बैंक के निर्विरोध शाखा प्रतिनिधि बने घनेन्द्र पाल, भाजपा ने बनाया था प्रत्याशी

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। उप्र सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड शाखा दातागंज के लिए शाखा प्रतिनिधि का चुनाव ब्लाक प्रांगण के कृषि विभाग कार्यालय में सम्पन्न हुआ। निर्वाचन अधिकारी जिला कृषि अधिकारी मनोज रावत द्वारा चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई। जिसमें भाजपा द्वारा घोषित पिछड़े वर्ग के नेता व पूर्व प्रधान और बीडीसी घनेन्द्र पाल ने क्षेत्रीय भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया। जिसका प्रस्ताव भाजपा आईटी विभाग के जिला सह संयोजक देवेश तोमर व अनुमोदक सदस्य सत्यभान सिंह ने किया। एक मात्र नामांकन पत्र दाखिल होने के कारण भाजपा समर्थित प्रत्याशी घनेन्द्र पाल को निर्विरोध चुना गया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान प्रशासन की ओर से दातागंज सीओ कृष्ण कुमार तिवारी, दातागंज नायाब तहसीलदार आनन्द भूषण सिंह के नेतृत्व में दातागंज प्रभारी निरीक्षक वेदपाल सिंह आदि मौजूद थे। चुनाव प्रक्रिया का समय समाप्त होने के बाद वरिष्ठ भाजपा नेता ने विनय कुमार सिंह एडवोकेट ने समर्थकों के साथ नव निर्वाचित घनेन्द्र पाल का फूल मालाओं के साथ स्वागत भी किया।
इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता विजय कुमार सिंह, नगर पालिका अध्यक्षा पति अनूप गुप्ता, मंडल अध्यक्ष वीर सिंह, मंडल अध्यक्ष ग्रामीण नरेश पाल, शैलेन्द्र सिंह तोमर, हेमचंद्र गौतम, अनिल कुमार सभासद, राजेश पाल प्रधान, आकाश रंजन सभासद, विपिन गुप्ता, मुलायम सिंह, सूरजपाल पाली, मनोज कुमार पाल, अंशुल सागर, माखन सिंह आदि उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *