एसपीएल-4; सैदपुर खान क्रिकेट क्लब ने गुल्ला स्पाइडर को 8 रन से हराया, मैन ऑफ द मैच मतीन रहे

खेल

बदायूॅं जनमत‌। कस्बा सैदपुर में SPL -सीजन 4 के पहले राउंड के 11वें मैच में खान क्लब सैदपुर इकरार खान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। 12 ओवर मे 162 रन बनाऐ, सलामी जोड़ी का जल्द विकेट गिरना और पावर प्ले में मात्र 21 रन पर 2 विकेट ही गए थे। टीम की स्लो शुरुआत रही। इसके बाद मतीन की 87 रन की आतिशी पारी रही। जिसमे 10 छक्के, 4 चौके शामिल रहे। इसके आलावा कमाल हसन की 32 रन की पारी शामिल रही। शाहजेब की ओर से 12 रन का योगदान रहा। स्कोर 162 रन तक पहुंचा।
जबाब मे गुल्ला स्पाइडर की सलामी जोड़ी ने पहले पावर प्ले 3 ओवर में 52 रन बनाकर स्कोर को आसान कर दिया। लेकिन जिसमे अंकुश और संगम की जोड़ी ने स्कोर बहुत तेजी से बढ़ाया। लेकिन कमल हसन की लाजवाब बोलिंग जिसमे 5 विकेट ने मैच को 50/50 पर लाकर खड़ा कर दिया। संगम का विकेट गिरने के बाद मैच रोमांचक हुआ, बाद में 12 गेंद 21 रन शेष 4 विकेट बचे थे‌। लेकिन कप्तान अरुण और बिट्टू इस नैय्या को पार ना लगा सके‌ और 8 रन से हार गए।
मैंन ऑफ द मैच का पुरस्कार मतीन को अनवर अली खान और फसी उद्दीन शेख ने दिया। अंम्पायर सालिम अली, फीरोज खान, कमेंटेटर फैज़ान जोंटी, संजीव, स्कोरर, अयान खान रहे। वहीं मैच का आनंद लेने हजारों दर्शक पहुंचे। अनवर अली खान, ज़हीर रिज़वी, अथहर अली खान, शानू ठेकेदार, गुलाम मुस्तफा, सन्नी पठान आदि का विशेष योगदान रहा।रिपोर्ट : ज़ीशान सिद्दीकी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *