बदायूं में मिला बरेली के युवक का शव; मंगलवार को बहन के घर जाने के लिए निकला था

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। दातागंज कोतवाली क्षेत्र में एक युवक का शव मिला है। दोपहर बाद शव की पहचान बरेली निवासी विजनेश (35) के रूप में हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना दातागंज इलाके के ढिलवारी गांव के पास सड़क किनारे आज सुबह हुई। राहगीरों ने शव देखकर स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई। बाद में, बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला महादेव निवासी नंदकिशोर और अन्य परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने शव की शिनाख्त अपने बेटे विजनेश के रूप में की। परिजनों ने बताया कि विजनेश मंगलवार शाम को बदायूं के दातागंज कोतवाली क्षेत्र के घिलौर गांव में रहने वाली अपनी बहन के घर जाने के लिए निकला था। हालांकि, वह अपनी बहन के घर नहीं पहुंचा। सुबह जानकारी मिलने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और थाने पहुंचे, जिसके बाद उन्हें पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *