बदायूॅं जनमत। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने मोपेड सवार को टक्कर मार दी। जिससे इलाज को ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को अपने कब्जे में लिया है, वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
उघैती थाना क्षेत्र के गांव करनपुर निवासी तिलक सिंह की मोपेड को इस्लामनगर थाना क्षेत्र के पिनौनी गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिससे तिलक सिंह की मौत हो गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कराया गया है। पोस्टमॉर्टम हाउस पर गोविंद ने बताया कि उनके पिता तिलक सिंह अपनी बहन के जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव अंबियापुर दावत खाकर मोपेड से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह पिनौनी गांव के पास पहुंचे कि तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन व पुलिस घायल तिलक सिंह को मेडिकल कॉलेज इलाज को ला रहे थे। रास्ते में उनकी मौत हो गई। मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

