उसहैत में दो समुदायों में तनाव की आशंका पर कार्रवाई, SSI संजय सिंह की सूझबूझ से टली घटना

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। जिले के कस्बा उसहैत में प्लॉट की भूमि को लेकर दातागंज जैसी घटना घटित होने की आशंका पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने अंकुश लगा दिया। भूमि को लेकर दो समुदाय के पक्षों के बीच विवाद हुआ था। वहीं पुलिस ने एक पक्ष द्वारा लगाए गए छह सीमेंट के खंभे हटवाकर थाने में रखवाए हैं। दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की गई और चार लोगों पर केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, उसहैत के ककराला चौराहा स्थित प्लाट की भूमि को लेकर विगत 28 अक्टूबर को कब्जे की नीयत से एक पक्ष ने करीब छह फीट लंबे सीमेंट के छह खंभे गाड़ने शुरू कर दिए थे। सूचना मिलने पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय कुमार पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने खंभों को जब्त कर थाने में जमा कर दिए।
उधर, शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों के खिलाफ धारा 170/135/126 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई। पीड़ित रविन्द्र की शिकायत पर मुकदमा अपराध संख्या 223/26 दर्ज किया गया है। इसमें जाबिर एवं उसके दो भाइयों और आमिर के खिलाफ धारा 324(4)/115(2)/352/351(3) बीएनएस लगाई गई है। मामले की जांच वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय कुमार कर रहे हैं।
शिकायत में कहा गया है कि विवाद दो अलग-अलग समुदायों के लोगों के बीच था और समय पर कार्रवाई नहीं होती तो तनाव बढ़ सकता था। वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय कुमार ने कहा कि कार्रवाई नियमानुसार और थाना अध्यक्ष देवेंद्र सिंह की जानकारी में की गई। उन्होंने कहा कि किसी के साथ दुर्व्यवहार नहीं हुआ। फिलहाल कस्बे में शांति व्यवस्था कायम है। पुलिस की सूझबूझ से उसहैत में दातागंज जैसी घटना होने से टली गई।

घटनास्थल पर पड़े सीमेंट के खंभे : जनमत एक्सप्रेस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *